x
आईपीएल 2022

विराट कोहली की आंख के पास लगी गेंद, पड़ गया काला निशान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

चेन्नई – इंडियन प्रीमियर लीग की भारत में वापसी हो चुकी है। चेन्नई में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच IPL 2021 का पहला मुकाबला चल रहा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही मुंबई ने खबर लिखे जाने तक 158-8 रन बनाये। रोहित शर्मा ने 19 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 31 रन बनाए।

टीम के लिए अब तक स्टार रहे हैं क्रिस लिन, जिन्होंने ताबड़तोड़ 49 रन जड़े। इस बीच 19वां ओवर में विराट कोहली की आंख के नीचे गेंद लग गई। क्रुणाल पंड्या का कैच छोड़ा और गेंद हाथ पर लगकर आंख के पास लगी।

प्लेइंग इलेवन –
मुंबई इंडियंस:
रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस लिन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर और मारको जेनसन।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), रजत पाटीदार, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल क्रिस्टीन, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, काइल जेमीसन, मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल।

Back to top button