x
मनोरंजन

शशि कपूर की पोती आलिया कपूर अब दे रही करीना कपूर को टक्कर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड सुपरस्टार शशि कपूर की पोती आलिया कपूर भले ही फिल्मों से दूर है लेकिन, उनकी खूबसूरती चर्चा में बनी हुई है। हालांकि बॉलीवुड के स्टारकिड अक्सर किसी-न-किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। सारा अली खान, जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे ने तो अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीत लिया है। इन दिनों शनाया कपूर और सुहाना खान भी चर्चा में है।

सोशल मीडिया पर लोग कह रहे है कि करीना कपूर और करिश्मा कपूर से कम नहीं हैं। आलिया कपूर को सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी जिंदगी के प्यारे पलों को शेयर करते हुए देखा गया है। आलिया फिल्मी दुनिया से काफी दूर हैं और अपनी जिंदगी को अपनी तरह से जीती हैं। आलिया कपूर करण कपूर की बेटी हैं। करण, शशि कपूर के बेटे हैं और दुनिया भर में अपनी फॉटोग्राफी के लिए जाने जाते हैं। आलिया अपने माता-पिता की तरह विदेशी लगती हैं। बता दें कि आलिया कपूर लंदन में परिवार के साथ रहती हैं और वहीं पली-बढ़ी हैं। आलिया का एक छोटा भाई है, जिसका नाम जैक है।

Back to top button