x
भारत

BIG NEWS : सऊदी अरब ने भारत को दिया बड़ा झटका


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – भारत सरकार और सऊदी अरब के बीच के ताल्लुकात पिछले कुछ समय से अच्छे नहीं चल रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा कारण कच्चे तेल को लेकर है। सऊदी अरब द्वारा कच्चे तेल का उत्पादन कम होने से भारत में तेल की कीमतें आसमान पर पहुंच गईं लेकिन, अब सऊदी अरब ने कच्चे तेल की कीमतों में भी इजाफा कर दिया है। जिसके बाद भारत में तेल की कीमतों में काफी ज्यादा उछाल आने की आशंका जताई जा रही है।

सऊदी अरब ने तेल की कीमतों को लेकर भारत को एक और बड़ा झटका दिया है। भारत ने मई महीने में एशिया के लिए भेजे जाने वाले तेल के दामों में इजाफा कर दिया है जबकि सऊदी अरब ने यूरोप के लिए ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। सऊदी अरब का ये फैसला एशियाई देशों के खिलाफ है। खासकर भारत पर इसका सबसे ज्यादा असर होगा। सऊदी अरब सरकार की तरफ से कच्चे तेल की कीमतों को बढ़ाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।

इसके साथ ही सऊदी अरब ने भारत के सामने साफ कर दिया है कि भारत का दबाव उसपर बेअसर रहेगा और भारत ने सऊदी से तेल खरीदने में जो कटौती की है, उसका उसपर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब ने कच्चे तेल की कीमतों में आधिकारिक बिक्री मूल्य यानि ओएसपी में 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का फैसला किया है। जो भारत के सीधे खिलाफ है और भारत पर इसका डायरेक्ट असर पड़ने वाला है।

सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको ने तेल की कीमतों में उस वक्त इजाफा किया है जब भारत की पेट्रोलियम मिनिस्ट्री ने भारत में तेल रिफाइनरी कंपनियों से तेल खरीदने के लिए सऊदी अरब की जगह किसी और देश की तरफ रूख करने को कहा है। और पिछले 3 महीने में भारत की तेल कंपनियों ने सऊदी अरब से 25 प्रतिशत से ज्यादा तेल खरीदना कम कर दिया है। लेकिन, भारत सरकार के इस फैसले का सऊदी पर कोई असर नहीं हुआ है। भारत सरकार पिछले कई महीनों से सऊदी अरब से तेल का प्रोडक्शन बढ़ाने का अनुरोध कर रही थी लेकिन सऊदी अरब ने क्रूड ऑयल का प्रोडक्शन तो नहीं बढ़ाया, उल्टा तेल की कीमतों को बढ़ाकर भारत को बड़ा झटका जरूर दे दिया है।

Back to top button