x
भारत

महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में भी आज से Night Curfew


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – कोरोना देश में एक बार फिर से फैलने लगा है। कई राज्यों में लॉकडाउन लग चूका है। गुजरात और महाराष्ट्र के कई शहरों में नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। यहां कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। अब राजधानी दिल्ली के हालात भी चिंताजनक हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली सरकार ने भी सख्त कदम उठाया है।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। आज से ही नाइट कर्फ्यू लागू होगा। कर्फ्यू का वक्त रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक होगा। इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि जिन इलाकों में एक दिन में कोविड-19 के तीन से अधिक मामले दर्ज किए जाएंगे, उन इलाकों को माइक्रो-कंटेनमेंट जोन के तौर पर चिन्हित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली संक्रमण की चौथी लहर का सामना कर रही है पर लॉकडाउन लगाने का अभी कोई विचार नहीं है। हालांकि दिल्ली में सख्ती लगातार बरती जा रही है। नियम तोड़ने पर जुर्माना, यहां तक कि FIR तक दर्ज हो रही हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और मास्क नहीं पहनने पर भी जुर्माना वसूला जा रहा है।

Back to top button