x
विश्व

क्या! अगले चार हफ्तों में शुरू होने वाला है World War! रूस के सैन्य विशेषज्ञ ने दी चेतावनी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – रूस के सैन्य विशेषज्ञ ने एक बड़ी चेतावनी दी है। जिसके मुताबिक,अगले चार हफ्तों में दुनिया का सामना एक यूरोपीय या विश्व युद्ध तक से हो सकता है। यह चेतावनी रूस के एक स्वतंत्र सैन्य विश्‍लेषक पेवेल फेलगेनहॉयेर ने दी है। पेवेल ने ये अंदेशा रूस की सेना की भारी मूवमेंट का विश्लेषण कर जताया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी सेना का ये मूवमेंट पूर्वी यूक्रेन और क्रीमिया के करीब के क्षेत्रों में हो रहा है। ये ऐसी जगहें हैं जहां रूसी सत्ता के खिलाफ आवाज उठती रही है। रूस की ओर से भारी तादाद में इन क्षेत्रों के करीब सैन्य जमावट के बाद युद्ध की आशंका जताई जा रही है। रूस के इस सैन्य मूवमेंट पर पश्चिम देशों ने भी आपत्ति जताई है जिससे भविष्य में विवाद और बढ़ने की आशंका है।

कुछ फुटेज के मुताबिक रूसी सेना बड़ी संख्या में वोरोनेज, रोस्तोव और क्रासोंदार क्षेत्र की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। कुछ वीडियो फुटेज में दर्जनों सैन्य हेलीकॉप्टर दिखाई दे रहे है। साथ ही कई टैंक और अन्य सैन्य साजो-सामान ट्रेन की मदद से उन क्षेत्रों में ले जाया जा रहा है। हालात को देखते हुए पेवेल फेलगेनहॉयेर ने रोसबाल्ट न्यूज आउटलेट से बात करते हुए कहा, ‘अभी जो स्थिति है उससे अगर वर्ल्ड वार नहीं भी हुआ तो पूरे यूरोपीय क्षेत्र में युद्ध फैल सकता है। लेकिन अभी देखना होगा। पश्चिम की बात करें तो वे अभी नहीं जानते कि क्या किया जाए।

पेवेल ने कहा कि सच ये है कि वहां काफी कुछ हो रहा है। तनाव और डर तेजी से बढ़ रहा है। मीडिया में इस पर बहुत ज्यादा चर्चा नहीं हो रही है लेकिन हमें बहुत बुरे संकेत मिल रहे हैं।

Back to top button