x
आईपीएल 2022

IPL 2021 : इस दिग्गज ने बताया कौन बनेगा IPL 2021 का चैम्पियन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल से हो रहा है। इसके लिए फैंस बेसब्री से इंतिजार कर रहे है। आईपीएल के 13 एडिशन पूरे हो चुके हैं और इस दौरान कई अविश्‍वसनीय रिकॉर्ड बने है। इस बीच आईपीएल 2021 कौन जीत रहा है इसका भविष्यवाणी एक दिग्गज ने कर दिया है।

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने मुंबई इंडियंस पर दांव लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि इस बार के सीजन में कौन सी टीम किस स्थान पर रहेगी। स्कॉट स्टायरिस के मुताबिक, दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम रहेगी। वहीं, तीसरे स्थान पर पंजाब किंग्स के रहने की उम्मीद है। चौथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद रह सकती है।

स्कॉट स्टायरिस ने कहा कि पांचवें स्थान पर विराट कोहली की कप्तानी वाली RCB और छठे नंबर पर संजू सैमसन के नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स रह सकती है। स्कॉट स्टायरिस की भविष्यवाणी में केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर है। केकेआर सातवें और चेन्नई सुपर किंग्स आठवें नंबर पर रहेगी।

Back to top button