x
भारत

GOOD NEWS : अब चलती ट्रेन में मिलेगी डॉक्टर की सेवाएं, जानें क्या होगी डॉक्टर की फ़ीस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – रेल यात्रीगण के लिए खुशखबरी है। अब स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर इंडियन रेलवे भी कभी सक्रीय हो गया है। जानकारी के मुताबिक, अब चलते ट्रेन में यात्रियों को डॉक्टर की सुविधा मिलेगी। रेलवे के मुताबिक, चलती ट्रेन में तबीयत खराब होने पर कंट्रोल रूम में फोन कर यात्री चिकित्सकीय सेवा से सकता है। हालांकि इसके लिए यात्री को डॉक्टर की फ़ीस देनी होगी।

रेलवे ने डॉक्टर के लिए 100 रुपए की कंसल्टेशन फीस तय की है, जो नकद देनी होगी। वहीं दवाओं का खर्च अलग से होगा। रेलवे ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब इमरजेंसी सेवा बड़े-छोटे स्टेशनों पर उपलब्ध कराई जा रही है।

रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अगर कोई यात्री बीमार होता है तो टीटीई इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देगा। इसके बाद अगले स्टेशन पर डॉक्टर उसका इलाज करेंगे। इलाज के बाद स्टॉफ यात्री से 100 रुपए लेकर ईएफटी यानी एक्सेस फेयर टिकट बनाएगा और पर्ची यात्री को देगा। वहीं दवा का भी बिल यात्रियों को स्वयं भरना होगा। अगर रेल दुर्घटना हुई तो रेलवे की ओर से डॉक्टरी मदद मुहैया कराई जाएगी। ऐसी स्थिति में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और पूरा इलाज कराया जाएगा।

Back to top button