x
कोरोनाभारत

महाराष्ट्र : ब्लड बैंक में हुई खून की कमी, 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा केस दर्ज


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में 43 हजार 183 नए कोविड -19 के मामले सामने आए हैं। 32 हजार 641 मरीज अबतक ठीक हो चुके हैं, पिछले 24 घंटों में कोरोना से 249 मौतें हुई हैं। इस बीच डराने वाली बात यह है कि कोरोना की मार के बीच महाराष्ट्र में खून की कमी का संकट हो गया है। ब्लड बैंक में अब सात से आठ दिन का खून बचे होने का दावा किया गया है।

जिसके बाद महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों ने ब्लड डोनेट करने की अपील की है। महाराष्ट्र में नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 28 लाख 56 हजार 163 हो गई है। इससे पहले 28 मार्च को संक्रमण के सबसे ज्यादा 40 हजार 414 मामले आए थे। संक्रमण से राज्य में अब तक कुल 54 हजार 898 लोग दम तोड़ चुके हैं। राज्य में 32 हजार 641 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ अब तक 24 लाख 33 हजार 368 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल तीन लाख 66 हजार 533 मरीजों का उपचार चल रहा है। मुंबई में संक्रमण के 8646 नए मामले आए हैं।

Back to top button