x
भारत

3 अप्रैल से इन 10 राज्यों में और बढ़ेगी गर्मी, हीटवेव का अलर्ट, लू से भी बचे


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – इन दिनों गर्मी लगातार बढ़ते ही जा रही है। गर्मी अब लोगों को परेशान करने लगा है। घर के बाहर बहुत ही तेज धुप है। अप्रैल का महीना भी शुरू हो गया है। ऐसे में गर्मी लगना भी लाजमी है। इस बीच मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि लू का सामना कर रहे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को अगले दो दिन में कुछ राहत मिलेगी क्योंकि तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।

पिछले चार-पांच दिन में देश के कई हिस्सों में, खासकर राजस्थान में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को ‘भीषण’ लू चली क्योंकि तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिससे 76 साल में मार्च का यह सबसे गर्म दिन साबित हुआ। इसके अलावा राजस्थान से भी गर्मी स्थानांतरित हुई जो पहले से ही लू का सामना कर रहा था।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं लू विशेषज्ञ नरेश कुमार के मुताबिक, पाकिस्तान से भी गर्मी स्थानांतरित हुई और पाकिस्तान के एक मौसम केंद्र में इसी अवधि में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तर प्रदेश , बिहार ,झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पुडुचेरी, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 3 अप्रैल के दिन लू चल सकती है। बता दें कि देश के कई हिस्सों में मार्च महीने में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।

Back to top button