x
विश्व

अमेरिका में फिर एक बार गोलीबारी, 15 दी में तीसरी गोलीबारी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

कैलिफोर्निया – अमेरिका के कैलिफोर्निया में फिर एक बार गोलीबारी हुई है। इस हमले में एक बच्‍चा सहित चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि कई अन्‍य घायल हो गए। हैरानी की बात यह है कि पिछले 15 दिनों में यहां तीसरी गोलीबारी हुई है। अमेरिका गोलीबारी जोन बनता जा रहा है।

याद हो कि इससे पहले अटलांटा स्‍पा में भी गोलीबारी हुई थी, जिसमें एशियाई मूल की 6 महिलाओं सहित 8 लोगों की जान चली गई थी। वहीं कोलोराडो के एक सुपरमार्केट में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की जान गई थी।

एक अमेरिकी अख़बार के अनुसार, गोलीबारी बुधवार शाम ऑरेंज ऑफ‍िस कॉम्‍प्‍लेक्‍स में हुई, जिसमें एक बच्‍चे के साथ-साथ चार लोगों की जान चली गई, जबकि पांचवां शख्‍स घायल हो गया। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि इस वारदात के पीछे क्‍या कारण हैं। जिस जगह पर यह गोलीबारी हुई है वहां कई छोटे-छोटे बिजनेस के ऑफिस हैं। पुलिस को स्‍थानीय समयानुसार शाम 5:30 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गयी है।

Back to top button