x
भारत

Satan Shoes पर गहराया विवाद, Nike ने ठोका मुकदमा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

न्यूयार्क – Satan Shoes पर विवाद गहरा गया है। दरअसल फुटवियर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी नाइकी ने MSCHF पर एक खास तरह के Satan Shoes बनाने के लिए मुकदमा ठोक दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, MSCHF ने मशहूर रैपर लिल नास के साथ मिलकर इन जूतों को रिलीज किया था। इस जूते में नाइकी के लोगो Swoosh का भी इस्तेमाल किया गया है।

Nike ने कंपनी के ऊपर आरोप लगाया है कि उसकी इज़ाजत के बगैर उसके लोगो का इस्तेमाल जूतों पर किया गया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर Satan Shoes की काफी चर्चा है। बड़ी संख्या में लोग इसकी तीखी आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया के ऊपर Satan Shoes को लेकर काफी आलोचना की जा रही है। जूते के ऊपर उल्टा क्रास का निशान है और इसके अलावा पेंटाग्राम (पंचकोण) का भी निशान बना है। साथ ही बाइबिल के ल्यूक का भी जिक्र किया गया है। कई यूजर्स को यह कदम ईश्वर का अपमान लग रहा है। ऐसे में वे इसकी काफी आलोचना कर रहे हैं।

जूता बनाने वाली कंपनी के मुताबिक इस जूते में इंसान के खून के एक बूंद का भी इस्तेमाल किया गया है। MSCHF की ओर से 666 जोड़ी जूतों को लॉन्च किया गया है। इस जूते की कीमत 1018 डॉलर है।

Back to top button