x
भारत

BJP का दामन थामते ही पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा पर हमला


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

कोलकाता – पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरम है। यहां हिंसा जारी है। आये दिन राजनेताओं पर हमले हो रहे है। अब पूर्व क्रिकेटर और हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले अशोक डिंडा पर हमला हुआ है। डिंडा पर रोड शो के दौरान हमला हुआ। बता दें कि डिंडा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भी हैं।

वो मोयना से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को वो इस इलाके में प्रचार करने के लिए निकले थे तब उनपर हमला हो गया। डिंडा ने खुद ट्वीट कर इस हमले की जानकारी दी है। उन्होंने इस हमल के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। अशोक डिंडा ने ट्वीट कर कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर हमला किया है। बंगाल में अगले चरण का मतदान 1 अप्रैल को होना है. विधानसभा चुनावों के नतीजे 2 मई को आएंगे।

Back to top button