पंजाबी गायक दिलजान सिंह का सड़क हादसे में मौत
अमृतसर – मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मंगलवार तड़के करीब 3.45 बजे हुआ। दिलजान देर रात अपनी कार में अमृतसर से करतारपुर आ रहे थे और इसी दौरान जंडियाला गुरु के पास हादसा हो गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिलजान करतारपुर के रहने वाले थे। उनकी अचानक मौत से इलाके में शोक की लहर है। बताया जाता है कि हादसा उनकी कार के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ।
ਸਵੇਰੇ ਸਵੇਰੇ ਇਹ ਮੰਦਭਾਗੀ ਖਬਰ ਮਿਲ ਗਈ.
ਸੰਗੀਤ ਜਗਤ ਨੂੰ ਪੈ ਗਿਆ ਘਾਟਾ ..ਫਾਨੀ ਦੁਨੀਆ ਨੂੰ ਅਲਵਿਦਾ ਕਹਿ ਗਿਆ ਇਕ ਹੋਰ ਸੁਰੀਲਾ ਗਾਇਕ ਦਿਲਜਾਨ ਵੀਰ ਅਲਵਿਦਾ ਆਖ ਗਿਆ……ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਸਾਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਭਾਣਾ ਮੰਨਣ ਦਾ ਬੱਲ ਦੇਵੇ 🙏😢😭 #Rip #Diljaan #waheguru pic.twitter.com/Vzui5Yftwa— Sukshinder Shinda (@SukshnderShinda) March 30, 2021
थाना जंडियाला गुरु पुलिस ने सूचना मिलते ही कार से दिलजान को निकाल कर एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पुलिस टीम को बताया कि दिलजान की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी है। दिलजान की पत्नी व बेटी विदेश में हैं। उन्हें जानकरी दे दी गई है। वे पांच अप्रैल को अमृतसर पहुंचेंगे। पुलिस ने दिलजान के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। उनका पोस्टमार्टम उनकी पत्नी के आने के बाद ही किया जाएगा।
Omg yakeen e nyi hunda pea RIP #Diljaan 😔Raba kadi v Kise de Ghar aa din Na Aawe🙏Waheguru ji pariwar nu Bhana Mannan da Bal Bakhseo💔 pic.twitter.com/yOsan9IrWC
— KaurB (@KaurBmusic) March 30, 2021
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिलजान की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है। कैप्टन ने कहा कि वे उभरते गायक दिलजान की हादसे में मौत की खबर से स्तब्ध हैं। शोक स्तंप्त परिवार के साथ मेरी संवेदना है। दिलजान के निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
Shocked at the tragic death of young and promising Punjabi singer Diljaan in a road accident earlier today. It is extremely sad to lose young lives like these on road. My condolences to the family, friends and fans. RIP! pic.twitter.com/ZLxQidrO5P
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) March 30, 2021