x
भारत

भारत-पाकिस्तान सीमा के पास इंडियन आर्मी की पलटी जिप्सी, 3 जवानों की जलकर मौत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

श्रीगंगानगर – इंडियन आर्मी की जिप्सी पलटी से तीन जवानों की जलकर मौत हो गयी। जबकि 5 घायल हो गए। यह हादसा भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना इलाके में बुधवार रात को हुआ। इस घटना के बाद हर तरफ दुःख का माहौल है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, हादसा सूरतगढ़-छतरगढ़ रोड पर इंदिरा गांधी नहर की 330 RD के पास बुधवार आधी रात करीब ढाई -तीन बजे के हुआ। यहां सेना की एक जिप्सी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गयी। पलटते ही जिप्सी में भीषण आग लग गई। हादसे में जिप्सी में सवार सेना के 3 जवानों मौके पर ही जलने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद जिप्सी में सवार तीन जवान घायल होकर बेहोश हो गये थे। वे जिप्सी में ही फंस गए थे। इससे वे उसमें जिंदा जल गये। घायल जवानों को सूरतगढ़ के ट्रोमा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है।

सेना के ये जवान बठिंडा की 47-AD यूनिट के बताए जा रहे हैं। ये युद्धाभ्यास के लिए सूरतगढ़ आए हुए थे। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 3 जवान जिंदा जल चुके थे। पांच गंभीर घायल जवानों को सूरतगढ़ के ट्रोमा अस्पताल ले जाया गया। मृतकों में एक सेना का सुबेदार बताया जा रहा है। वहीं अन्य दो सेना के जवान हैं।

download bignews app
download bignews app
Follow us on google news
Follow us on google news

Related Articles

Back to top button