x
बिजनेसभारत

Share Market : शेयर बाजार में गिरावट, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का क्या है स्टेटस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – देशभर में फिर से बढ़ रहे कोरोना के मामलों और कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच इंडियन मार्केट ने भी बिकवाली के साथ कारोबार शुरु किया है। बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 239.89 अंक लुढ़क कर 49,811.55 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स 70.50 अंक फिसलकर 14,744.25 के लेवल पर है। बैंक निफ्टी भी 300 अंक नीचे ट्रेड कर रहा है।

वैश्विक बाजारों की बात करें, तो हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 595 अंक यानी 2.09 फीसदी फिसलकर 27,902 पर आ गया। चीन का शंघाई कंपोजिट 38 अंकों की गिरावट के साथ 3,373 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 543 अंक गिरकर 28,452 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 18 अंकों की गिरावट है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज में 25 अंकों की बढ़त। अमेरिकी शेयर बाजारों में नए टैक्स और इंफ्रा पर खर्च की संभावनाओं को देखते हुए निवेशकों ने बिकवाली की। नैस्डैक इंडेक्स 1.12 फीसदी ऊपर 13,277 अंकों पर बंद हुआ था। डाउ जोंस 308 अंक गिरकर 32,423 पर बंद हुआ।

BSE के 30 में से 8 स्टॉक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। ,इसके अलावा 22 शेयर्स में बिकवाली हावी है। आज के कारोबार में Asian Paints 1.97 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स की लिस्ट में है। साथ ही Sun Pharma, Power grid, Dr reddy, HUL, NTPC, Bharti airtel, HCL Tech और नेस्ले इंडिया में भी खरीदारी हो रही है।

टॉप लूजर्स शेयर्स –
बिकवाली वाले स्टॉक्स की बात करें तो ONGC 2.19 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा ICICI Bank, SBI, Reliance, Axis Bank, Kotak Bank, IndusInd Bank, Bajaj Fin, HDFC, Bajaj Finsv, Maruti, ITC, Infosys, LT, Titan, TechM, TCS, HDFC Bank, Bajaj Auto में भी गिरावट है।

मंगलवार को बाजार हरे निशान पर बंद हुआ और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी आई थी। सेंसेक्स 280.15 अंक यानी 0.56 फीसदी ऊपर 50051.44 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 78.35 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 14814.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

Back to top button