x
कोरोनाभारत

Coronavirus : कोरोना से रहे सावधान, 2021 में भारत में पहली बार एक दिन में कोरोना से हुई इतनी मौतें


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – कोरोना वायरस की जीनोम सीक्वेंसिंग के तहत भारत में वायरस के नए ‘डबल म्यूटेंट’ वेरिएंट का पता चला है। भारत में पाए गए कोराना के इस नए वेरिएंट और दूसरे देशों से आए नए स्ट्रेन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अभी यह इतनी संख्या में नहीं पाई गई है, जिससे देश के कुछ राज्यों में तेजी से बढ़ रहे मामलों के साथ इसे जोड़ा जा सके। इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) द्वारा की गई जीनोम सीक्वेसिंग में यह सामने आया है। नए वेरिएंट की स्थिति को और अधिक समझने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग और वायरस के फैलने पर अध्ययन जारी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 47,262 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 275 लोगों की मौत भी कोरोना से इस अवधि में हुई है। भारत में इस साल ये पहली बार है जब एक दिन में कोरोना ने 275 लोगों की जान ली है। वहीं, करीब 132 दिन बाद 47 हजार से अधिक संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना से मरने वालों की संख्या अब देश में 1 लाख 60 हजार 441 हो गई है।

कुल संक्रमितों की संख्या देश में बढ़कर 1,17,34,058 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 3,68,457 हैं। वहीं, 1,12,05,160 लोग बीमारी से ठीक हुए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 23,907 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। वहीं 5 करोड़ 8 लाख 41 हजार 268 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सबसे अधिक डराने वाले आंकड़े महाराष्ट्र से आए हैं। यहां मंगलवार देर शाम तक कोविड-19 के 28,699 नए मामले सामने आए और 132 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की यह संख्या पिछले साल के 20 नवंबर के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा है। यहां अब 2,30,641 मरीजों का उपचार चल रहा है। मुंबई में 3,514 नए मामले सामने आए, जबकि पुणे में 5,722 नए मामले सामने आए।

वहीं, कर्नाटक में चार महीने के अंतराल के बाद कोविड-19 के 2,010 नए मामले सामने आए हैं। केरल में कोविड-19 के 1,985 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 लाख से ज्यादा हो गई। 10 और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या राज्य में 4,517 हो गई। पंजाब में कोरोना के 2254 नए मामले मिले हैं।

download bignews app
download bignews app
Follow us on google news
Follow us on google news

Related Articles

Back to top button