ये क्या! जान्हवी कपूर से फैन ने पूछा – क्या हम KISS कर सकते हैं? एक्ट्रेस ने दिया कुछ ऐसा जवाब
मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की हालही में फिल्म ‘रूही’ रिलीज हुई। फिल्म को लेकर लोगों से मिला-जुला रेस्पोंस भी मिला। इस बीच एक और बात को लेकर जान्हवी सुर्खियों में आ गयी है। दरअसल जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा जिसके ज़रिए उन्होंने अपने चाहने वालों के तमाम सवालों का जवाब दिया।
इसी दौरान जाह्नवी को एक ऐसे सवाल का सामना करना पड़ा जिसके बारे में वाकई उन्होंने कभी सोचा नहीं होगा। एक फैन ने जाह्नवी के सामने उन्हें किस करने की डिमांड रख दी। यूजर ने जाह्नवी कपूर से सवाल किया- ‘क्या हम किस कर सकते हैं?’ ऐसे में जाहन्वी ने भी मजेदार अंदाज में यूजर के सवाल का जवाब दिया।
एक्ट्रेस ने इस सवाल के जवाब में अपनी सेल्फी शेयर की जिसमें उन्होंने मास्क लगा रखा है। इस सेल्फी को शेयर करते हुए जाहन्वी ने सीधे ‘नहीं’ के साथ यूजर को जवाब दे दिया।