x
भारत

Coronavirus : महाराष्ट्र में कोरोना पर नई गाइडलाइंस जारी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना डराने लगा है। यहां 24 घंटे में 26 हजार नए मामले सामने आये है। जो इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा है। जिसके बाद हर तरफ हड़कंप मच गया है। कोरोना के बढ़ते मामले राज्य को कोरोना कैपिटल बना रहा है। पुरे देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से ही सामने आ रहे है। देश के दस सबसे ज्यादा केस वाले जिलों में नौ जिले महाराष्ट्र के हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना पर नई गाइडलाइंस जारी –
– महाराष्‍ट्र में शुक्रवार को सरकार ने 31 मार्च तक के लिए नए प्रतिबंध लगाए हैं। जिसके अनुसार, सभी थिएटर और ऑडिटोरियम केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ ही संचालित होंगे।

– सभी प्राइवेट दफ्तर भी 50 फीसदी क्षमता के साथ कार्य करेंगे। जबकि मास्‍क का उपयोग अनिवार्य रहेगा।

– महाराष्‍ट्र सरकार के अनुसार, अगर कोई कार्यालय या ड्रामा थिएटर कोरोना के नियमों का उल्‍लंघन करते पाया गया तो उसे महामारी के काल तक बंद कराया जा सकता है।

– लेकिन, मैन्युफैक्चरिंग सेक्‍टर 100 फीसदी संख्‍या के साथ काम कर सकता है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि इन स्थानों पर ऐसे व्यक्तियों को एकदम प्रवेश न दिया जाए जिन्होंने सही तरीके से मास्क न पहना हो।

– स्क्रीनिंग में टेंपरेचर सही पाए जाने पर ही किसी भी कार्यालय में लोगों को एंट्री दी जाएगी। साथ ही पहले की तरह ही सेनेटाइजर का उपयोग किया जाएगा।

– बगैर RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट के यात्रा करने वालों को मुंबई एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। इसकी कीमत 850 रुपए होगी। यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्टिंग सुविधा लेवल 10- डिपार्चर एरिया में उपलब्ध रहेगी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय यात्री टी2 अराइवल लाउंज एरिया में RT-PCR टेस्ट करा सकते हैं।

– आने वाले यात्रियों के टेस्ट नतीजों में 24 से 48 घंटे का वक्त लगेगा. जबकि, जाने वाले यात्रियों के परिणाम 8 से 10 घंटों में आ जाएंगे। ये रिजल्ट ई-मेल के जरिए भेजे जाएंगे।

– कोविड पॉजिटिव यात्रियों को मुंबई में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में जाना होगा। सभी यात्रियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करनी होगी और कॉन्टेक्ट से समस्त जानकारी अथॉरिटी को देनी होगी।

Back to top button