x
भारत

24 घंटे में केवल महाराष्ट्र में 26 हजार केस दर्ज, बनता जा रहा कोरोना कैपिटल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना डराने लगा है। यहां 24 घंटे में 26 हजार नए मामले सामने आये है। जो इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा है। जिसके बाद हर तरफ हड़कंप मच गया है। कोरोना के बढ़ते मामले राज्य को कोरोना कैपिटल बना रहा है। पुरे देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से ही सामने आ रहे है। देश के दस सबसे ज्यादा केस वाले जिलों में नौ जिले महाराष्ट्र के हैं।

ताजा जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 25,833 नए मामले सामने आए। जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 23 लाख 96 हजार 340 हो गई है। इस बीच 58 मरीजों की मौत हो गयी। कुल मौत की बात करे तो अबतक 53 हजार 138 लोग इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। रोजाना 24 हजार 886 मामलों का रिकार्ड पिछले साल 11 सितंबर को सामने आया था।

केंद्रीय दल ने अपनी रिपोर्ट में ऐसा कहा कि राज्य में कोविड-19 की दूसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। लोगों को सावधान रहने की जरुरत है। दिन के दौरान 12 हजार 764 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिससे स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 21 लाख 75 हजार 565 हो गई है। राज्य में मौजूदा समय में एक लाख 66 हजार 353 मरीज उपचाराधीन हैं।

नागपुर शहर में दूसरे दिन कोरोना के सबसे अधिक 2926 मामले सामने आए। इसके बाद मुंबई शहर में 2877 और पुणे में 2791 मामले दर्ज किए गए। इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संभागीय आयुक्तों से कोरोना को फैलने से रोकने के लिए घोषित पाबंदियों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।

Back to top button