x
भारत

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा ने दिल्ली में फांसी लगाकर की आत्महत्या ?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मंडी – हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी के सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है, हालांकि खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। घटना सांसद के दिल्ली स्थित निवास स्थल की है, जो कि दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के नजदीक था। खुदकुशी के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है, पुलिस जांच में जुटी है।

सूत्रों के मुताबिक, 62 वर्षीय सांसद ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के मुताबिक, गेट अंदर से बंद था। स्टाफ ने फोन कर जानकारी दी है। पुलिस के आने पर गेट तोड़ा गया और अंदर पुलिस दाखिल हुई है। सांसद दिल्ली में गोमती अपार्टमेंट में रहते थे। मौके से पुलिस की फोरेंसिक जांच करने वाली टीम तफ़्तीश करने के बाद निकल गई है।

उनका शव दिल्ली स्थित उनके निवास में फंदे से लटका मिला है। मौत के कारणों का फिलहाल सटीक पता नहीं चल पाया है. सूत्रों के मुताबिक, उनके पारिवारिक रिश्तों में कड़वाहट थी। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर रामस्वरूप के घर पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह नॉर्थ एवेन्यू में राम स्वरूप शर्मा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

रामस्वरूप का जन्म दस जून 1958 को हुआ था। साल 1980 में उन्होंने चंपा शर्मा से शादी की। उनके तीन बच्चे हैं। वह हिमाचल में सिविल स्पलाई के उपाध्यक्ष पद पर भी रहे। वह 16वीं लोकसभा के लिए हिमाचल के मंडी से सांसद चुने गए।

Back to top button