x
भारत

NIA का सचिन वाजे पर बड़ा आरोप, बोले- नहीं कर रहे जांच में सपोर्ट, सारे सबूत मिटा दिए


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक विस्फोटक से भरा वाहन मिला था। जिसकी जांच एनआईए द्वारा की जा रही है। पुलिस अधिकारी सचिन वाजे पर गंभीर आरोप लगे है। एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए का आरोप है कि जांच में सचिन वाजे NIA की मदद नहीं कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार NIA ने विशेष अदालत में बताया कि सचिन वाजे NIA के ऑफिस में आते समय अपना फ़ोन घर पर छोड़कर आए थे, साथ ही सवालों के जवाब देने में भी आनाकानी कर रहे हैं।

वाजे का कहना है कि उनका फ़ोन उनके ठाणे वाले घर में है। हालंकि जांच में सामने आया है कि वाजे की गिरफ्तारी से 10-12 दिन पहले से ही वहां रहने वाले सभी लोग गायब हैं। इसके आलावा NIA कोर्ट में यह भी बताया कि वाजे ने कई सबूत नष्ट कर दिए है। जिससे मामले की छानबीन करने में अड़चन आ रही है।

दूसरे तरफ ये आरोप है कि परिवार के लोगों और वकील को भी सचिन वाजे से मिलने नहीं दिया जा रहा है। वाजे को किसी को फोन करने की इजाजत भी नहीं दी गयी है। उनके परिवार को भी आधिकारिक रूप से उनकी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी गयी थी।

Back to top button