TMC में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा
कोलकाता – पश्चिम बंगाल में चुनावी रंग शुरू हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा आज कोलकाता पहुंचकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने टीएमसी का झंडा लहराते हुए पार्टी में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि यशवंत काफी दिनों से बीजेपी से नाराज चल रहे थे और कई मौकों पर बीजेपी की आलोचना कर चुके हैं।
#Kolkata: Former BJP leader Yashwant Sinha arrives at TMC Bhawan pic.twitter.com/Qhjtzpm10v
— ANI (@ANI) March 13, 2021
टीएमसी में शामिल होने के बाद यशवंत सिन्हा ने कहा कि प्रजातंत्र की ताकत प्रजातंत्र की संस्थाएं होती हैं। आज लगभग हर संस्था कमजोर हो गई है, उसमें देश की न्यायपालिका भी शामिल है। हमारे देश के लिए ये सबसे बड़ा खतरा पैदा हो गया है। अटल जी के समय में बीजेपी सर्वसम्मति पर विश्वास करती थी लेकिन आज की सरकार कुचलने और जीतने में विश्वास करती है. अकादी दल, बीजेडी, शिवसेना पहले ही बीजेपी का साथ छोड़ चुकी है। आज बीजेपी के साथ कौन खड़ा है?’ सिन्हा ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि तृणमूल कांग्रेस बहुत बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी।