x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Jacqueline Fernandez की मां को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – साल 2022 की शुरुआत हो चुकी है। साथ ही नए साल से आम लोगों समेत मनोरंजन जगत के सितारों की भी अपनी-अपनी उम्मीदें बनी हुई है। हालांकि, साल की शुरुआत के साथ ही बीते साल चर्चाओं में रहीं जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को एक और बड़ा झटका लगा है। एक्ट्रेस की मां किम फर्नांडिस (Kim Fernandez) को हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैकलीन के पैरेंट्स फिलहाल बहरीन में हैं, वहीं एक्ट्रेस इस बुरे वक्त में मुंबई में हैं।

जैकलीन के पैरेंट्स बहरीन में रहते हैं, जबकि जैकलीन मुंबई में रहती हैं। जैकलीन अपनी मां के काफी करीब हैं। वह अक्सर अपनी मां के साथ की फोटोज शेयर करती रहती हैं। बीते साल क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए वह अपने पैरेंट्स के पास जा रही थीं लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उन्हें एयरपोर्ट पर रोककर हिरासत में ले लिया गया था।

सूत्र की मानें तो, जैकलीन फर्नांडिस की मां फिलहाल अस्पताल में डॉक्टर्स की देखरेख में हैं। किम फर्नांडिस की हेल्थ अपडेट पर ज्यादा जानकारी के लिए इंतजार किया जा रहा है। जैकलीन ने बीते दिनों ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था,’श्रीलंका के मेरे मित्र और मेरे माता-पिता, जो बहरीन में रहते हैं, समाचार देखते हैं और जब वे भारत की स्थिति देखते हैं तो घबरा जाते हैं। मेरे माता-पिता चाहते हैं कि मैं उनके साथ बहरीन में रहूं… श्रीलंका में मेरे चाचा और चचेरे भाई भी मुझे उनके साथ रहने के लिए कह रहे हैं।’

जैकलीन ठग सुकेश चंद्रशेखर से 200 करोड़ की वसूली के मामले में मुश्किलों में घिरी हुई हैं। जैसे-जैसे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की जांच आगे बढ़ती जा रही है। हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं।

जैकलीन फर्नांडिस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो इन दिनों अक्षय कुमार और नुसरत भरुचा स्टारर राम सेतु की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस, रणवीर सिंह संग फिल्म सर्कस में दिखाई देंगी। साथ ही उन्हें अक्षय और कृति सेनन के साथ फिल्म बच्चन पांडे में देखा जाएगा। जैकलीन, फिल्म अटैक में जॉन अब्राहम के अपोजिट नजर आएंगी।

Back to top button