x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को भी बायकॉट करने की मांग


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – ‘द कश्मीर फाइल्स’ पिछले कई दिनों से चर्चा में है। ये आम लोगों के दिलों को छू रही है। हालांकि, कई हस्तियां इस मूवी को कोस भी रही हैं और नफरत फैलाने का आरोप लगा रही हैं। कई सिलेब्स इसकी सराहना कर रहे हैं और विवेक अग्निहोत्री को ऐसे गंभीर विषय पर फिल्म बनाने के लिए सलाम कर रहे हैं। इन सबके बीच बॉलिवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहे जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान की अपकमिंग मूवी ‘लाल सिंह चड्ढा’ (laal singh chaddha) चर्चा में है।

फिल्म ट्रोल हो रहा हैं। आमिर का विरोध हो रहा है और उनकी फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठ रही है। ट्विटर पर #AamirKhan और #LaalSinghChaddha ट्रेंड हो रहा है। इस मूवी में अहम भूमिका निभाने वाली करीना कपूर का नाम भी घसीटा जा रहा है। आइये जानते हैं कि इन दोनों स्टार्स और इनकी मूवी के लिए लोगों का इतना गुस्सा क्यों फूट रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि यह फिल्म मुसलमानों को विलेन बनाने का काम करती है। इस फेरिस्त में बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रकाश राज भी शामिल हो गए हैं।

सालों पहले की बात है, जब देश में भारत में असहिष्णुता पर आमिर खान के बयान से हंगामा मच गया था। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनकी वाइफ किरण राव को देश में रहने से डर लगने लगा है। इस बयान के बाद हलचल मच गई थी और उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया था। लोगों को वो वाकया याद आ गया और अब वो इसको लेकर ट्वीट कर रहे हैं।

Back to top button